Swami Atmanand School Bharti 2026 | Teacher & Non-Teaching Jobs

     Swami Atmanand School Durg Recruitment 2026: 100+ Vacancies, Apply Online, Salary ₹38100

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला दुर्ग (Chhattisgarh) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न शिक्षकीय एवं गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

Swami Atmanand School Durg Recruitment 2026 100 vacancy apply online
cg-durg-atmanand-school-recruitment-2026


इस भर्ती के अंतर्गत 100 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

👉 इस लेख में आपको भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, जैसे – पदों का विवरण, वेतन, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां विस्तार से दी गई हैं।

🏫 भर्ती का नाम

Swami Atmanand School Recruitment 2026 (Durg District)

यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लिए निकाली गई है।


📊 Vacancy Details (पदों का विवरण)

इस भर्ती में अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग पद निकाले गए हैं। नीचे मुख्य पदों की सूची दी गई है:

📊 Swami Atmanand School Vacancy 2026 (Durg)

School Post Subject Medium Posts
UtaiTeacherHindi/Sanskrit-1
Assistant TeacherEnglish-2
Assistant TeacherScienceEnglish2
Jamgaon RLecturerHindiEnglish1
LecturerEnglishEnglish1
Assistant TeacherScienceEnglish2
NikumLecturerEnglishEnglish1
LecturerChemistryEnglish1
LecturerCommerceEnglish1
Assistant TeacherEnglishEnglish1
Assistant TeacherScienceEnglish1
Librarian-English1
BelhariLecturerHindiEnglish1
LecturerCommerceEnglish1
TeacherComputerEnglish1
Assistant TeacherEnglishEnglish1
Assistant TeacherScienceEnglish1
PatanAssistant TeacherScienceEnglish2
Assistant TeacherEnglishEnglish1
ChhawaniLecturerSanskritEnglish1
Assistant TeacherScienceEnglish1
Sector 06LecturerEnglishEnglish1
LecturerPhysicsEnglish1
TeacherComputerEnglish1
Assistant TeacherEnglishEnglish1
JanjgiriLecturerChemistryEnglish1
TeacherArtsEnglish1
Assistant TeacherEnglishEnglish1
SeludAssistant TeacherScienceEnglish1
PT Teacher-English1
Sector 09LecturerEnglishEnglish1
LecturerBiologyEnglish1
LecturerCommerceEnglish1
LecturerSanskritEnglish1
Librarian-English1
PT Teacher-English1

🎓 Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

Teaching Posts

  • संबंधित विषय में Graduation / Post Graduation
  • B.Ed अनिवार्य
  • TET पास होना आवश्यक (कुछ पदों के लिए)

Non-Teaching Posts

  • 10वीं / 12वीं / Graduation
  • कंप्यूटर ज्ञान (कुछ पदों में आवश्यक)


🎯 Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के अनुसार

👉 आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।


📝 Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  1. मेरिट सूची
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. इंटरव्यू (यदि लागू हो)

👉 कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी (मुख्य रूप से मेरिट आधारित चयन)


📌 Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:

Step-by-Step Apply

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Recruitment सेक्शन खोलें
  3. आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  5. Submit करें


📂 Required Documents (आवश्यक दस्तावेज)

  • 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र
  • B.Ed / TET प्रमाणपत्र
  • जाति प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो


📊 School-wise Vacancy (स्कूल अनुसार पद)

इस भर्ती में हर स्कूल के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं।

👉 PDF के अनुसार:

  • प्रत्येक स्कूल में 2–10 पद
  • कुल मिलाकर 100+ पद

टीप :- उपरोक्त विज्ञापित 38 अंग्रेजी माध्यम सेजेस विद्यालय जिला-दुर्ग के संविदा पद पर नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक / 19668 / 2022 के अंतिम आदेश के अधीन होगी। दुर्ग जिलें के सेटअप अनुरूप 100 विन्दु आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना अंतर्गत दुर्ग जिले के 38 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए शिक्षकीय स्टॉफ के कुल 225 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति किये जाने हेतु योग्यताधारी आवेदकों से कार्यालय के वेबसाईट https://cgssa.in/sagesdurg / sagesdurg एवं जिले की वेबसाईट durg.gov.in से ऑनलाईन आवेदन 28/05/2026 से दिनांक 08/06/2026 को रात्रि 12.00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये जाते है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। 

विज्ञापन का अवलोकन एवं ऑनलाईन आवेदन हेतु लिंक जिलें के वेबसाईट www.durg.gov.in पर उपलब्ध है। चयन प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश एवं शर्ते 

1. कार्यालय के वेबसाईट https://cgssa.in/sagesdurg/sagesdurg एवं जिले की वेबसाईट durg.gov.in में दिनांक 28/05/2026 से दिनांक 08/06/2026 को समय रात्रि 12.00 बजे तक आवेदन करना होगा। डाक / ऑफलाईन से प्राप्त आवेदन अमान्य है। उक्त दी गई वेबसाईट पर ही आवेदन मान्य होगा । 

2. दस्तावेजी सत्यापन हेतु आवेदकों को अर्हतादायी परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर बुलाया जाएगा। आमंत्रित आवेदक को अपने आवेदन एवं आवश्यक समस्त प्रमाणपत्र सहित उपस्थित होना होगा। आवेदक द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों का परीक्षण किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांक के मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। 

3. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाईन फॉर्म प्रविष्टि के दौरान प्रस्तुत दस्तावेज ही सत्यापन दिवस को मान्य किया जायेगा। दस्तावेज 

परीक्षण के दिन पृथक से प्रस्तुत दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेगा । 

4. विज्ञापित पदों पर चयन हेतु विभिन्न कक्षाओं के प्राप्तांको के लिए निम्नानुसार अधिभार की गणना की जाएगी। 

शैक्षणिक अर्हता में प्राप्तांक का प्रतिशत चयन प्रक्रिया का आधार प्रावीण्य सूची होगी। लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा का प्रावधान नही है। अभ्यर्थियों के पात्र पाये जाने पर मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। 

6. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचित छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति नियम) 2012 के प्रावधानों के अनुसार की जावेगी। 

7. संविदा नियुक्ति पदों पर की गई नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है। शासकीय सेवा में समान पदों पर दावा की पात्रता नहीं होगी। शासन / समिति के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय सेवा से पदच्युत किया जा सकता है। 8. अभ्यर्थी को छ.ग. राज्य के मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है । 

9. आवेदक को अर्हताधारी शैक्षणिक योग्यता (कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर उपाधि) अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। केवल हिन्दी व संस्कृत के व्याख्याता के लिये कक्षा 10वीं एवं समस्त उच्चतर कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम बाध्यकारी नही होगा । 

10. आयु सीमा:- 

01 जनवरी, 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो। 

यदि अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी। 

(iii) छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार महिला अभ्यर्थियों के लिये, उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी। 

(iv) निःशक्त व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेगी। (v) छत्तीसगढ़ राज्य में निवास करने वाले समस्त निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट देते हुए अधिकतम आयु 40 वर्ष हो । 

11. सेजेस में कार्यरत संविदा शिक्षकीय कर्मचारी समान पद हेतु आवेदन नहीं कर सकेंगे। केवल उच्च पद हेतु आवेदन कर पायेंगें। इस हेतु शपथ पत्र सत्यापन के समय प्रस्तुत करेगें कि समान पद पर आवेदन नहीं किये हैं। 

12. छ.ग. शासन द्वारा अधिसूचित संविदा भर्ती नियम 2024 के तहत अधिसूचित अवकाश नियम नियुक्त संविदा कर्मचारी के लिए लागू होगा। 

13. संविदा भर्ती कर्मचारी छ.ग. शासन सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अधीन होंगे। 

14. संविदा कर्मचारी को संविदा अवधि में पेंशन, मृत्यु लाभ या अन्य कोई भी लाभ जो छ.ग. शासन के नियमित कर्मचारी को प्राप्त है, की पात्रता नहीं होगी। 

15. विज्ञापित पदों की संख्या परिवर्तनीय है। 

16. नियुक्ति हेतु चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा । 

17. अपूर्ण एवं त्रुटि पूर्ण आवेदन मान्य नहीं किये जाएंगें अमान्य आवेदनों के संबंध में पृथक से सूचना नहीं दी जावेगी । 

18. एक से अधिक आवेदन भरे जाने पर प्रथम आवेदन को ही मान्य किया जायेगा। शेष आवेदन स्वमेव निरस्त माना जायेगा।

19. शासन के द्वारा उक्त पदों पर नियमित भर्ती किये जाने पर संविदा नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी । 

20. राज्य शासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय हेतु समय-समय पर जारी निर्देशों के अधीन पंजीकृत सोसायटी विद्यालय के संचालन व शर्तों से संबंधित नियम / निर्देश जारी करेगी, जो सर्वमान्य व सभी के लिए बाध्यकारी होगा। 

21. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र सत्यापन के समय संलग्न करना आवश्यक है। प्रमाण पत्र के अभाव में आरक्षण का लाभ दिया जाना संभव नहीं होगा।

22. किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नहीं करेगा। 23. उक्त विज्ञापित शैक्षणिक पदों में दर्शित न्यूनतम् योग्यता आवेदन दिनांक तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा और शिक्षक के लिये सी.जी./ सी टीईटी (पूर्व माध्यमिक स्तर) एवं सहा शिक्षक के पद हेतु सी. जी. / सी टीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। 

नियुक्ति अवधि :- 

1. छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियम 4 के अंतर्गत उल्लेखित संविदा नियुक्ति और स्वामी आत्मानंद शिक्षण समिति के निर्णय अनुसार सभी पदों पर संविदा नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की जावेगी। तथापि प्राचार्य एवं समिति की अनुशंसा के आधार पर कर्मचारी की कार्यक्षमता का आंकलन करने के पश्चात् संविदा नियुक्ति की कालावधि (गोपनीय प्रतिवेदन के आधार पर) नवीनीकरण / बढ़ायी जा सकेगी। 

2. संविदा नियुक्ति की अवधि में दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा 03 माह की पूर्व सूचना या इसके एवज में 03 माह का वेतन देकर संविदा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी। संविदा अवधि पूर्ण होने पर समिति द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्त की जा सकेगी। 

3. अंतिम चयन सूची जारी होने के उपरांत बनाई गई प्रतीक्षा सूची 01 साल के लिए वैध होगी । 

निरर्हताएँ :- 

अभ्यर्थी की ओर से अपनी अभ्यर्थिता के लिए किन्ही भी साधनों से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को नियुक्तिकर्ता द्वारा चयन के लिए निरर्हित माना जा सकेगा । 

2. कोई भी अभ्यर्थी किसी सेवा या पद पर तब तक नियुक्ति नहीं किया जायेगा, जब तक कि उसे ऐसी स्वास्थ्य परीक्षा में जो कि विहीत की जाए, मानसिक या शारीरिक रूप में स्वास्थ्य तथा किसी मानसिक या शारीरिक दोष जो कि सेवा या पद के कर्तव्य को पूरा करने में बाधा डाल सकता हो, से मुक्त, घोषित न कर दिया जाये। परन्तु अपवादिक मामलों में अभ्यर्थी को उसकी स्वास्थ्य परीक्षा से पूर्व किसी सेवा या पद पर इस शर्त के अधीन नियुक्ति दी जा सकेगी, कि यदि वह चिकित्सकीय रूप से अस्वस्थ पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त की जा सकेगी। 

3. कोई भी अभ्यर्थी जिसे महिलाओं के विरूद्ध किसी अपराध या अन्य अपराध का सिद्ध दोष ठहराया गया हो, किसी सेवा या पद के लिए पात्र नहीं होगा परन्तु यदि किसी अभ्यर्थी के विरूद्ध न्यायालय में ऐसे मामले लंबित हो तो उसकी नियुक्ति का मामला तब तक लंबित रखा जायेगा, जब तक उस अपराधिक प्रकरण का न्यायालय द्वारा अंतिम विनिश्चय न कर दिया जाये। 

अभ्यर्थी की पात्रता के बारे मे नियुक्तिकर्ता का निर्णय संबंधी :- 

चयन के लिए अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में नियुक्तिकर्ता का विनिश्चय अंतिम होगा। चयन प्रक्रिया के किसी भी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता को चयन सूची भेजने के बाद भी यदि नियुक्तिकर्ता के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है, अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पायी गई है तो वह निरर्हित हो जायेगा एवं उसका चयन / नियुक्ति नियुक्तिकर्ता द्वारा बिना पूर्व सूचना के समाप्त कर दी जायेगी। 

2. सत्यापन में अभ्यर्थी के अनुपस्थित रहने पर अयोग्य माना जायेगा । 

3. दुर्ग. जिले में संचालित सेजेस में रिक्त पदों पर अभ्यर्थी योग्य नही पाये जाने की स्थिति में, प्रतिक्षा सूची के अभ्यर्थी की 

सहमति लेकर, अन्य सेजेस स्कूलों में नियुक्ति की जा सकेगी। 

अन्य निर्देश :- 

1. नियुक्त उम्मीदवार को उनके पद के अनुसार शासन द्वारा समय-समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार वेतन देय होगा । 2. संविदा सेवा में सिर्फ मासिक एकमुश्त राशि वेतन के रूप में देय होगी, इसके अतिरिक्त कोई विशेष वेतन, महंगाई भत्ता, क्षतिपूर्ण भत्ता, गृह भाड़ा इत्यादि नहीं दिया जाएगा तथा संविदा नियुक्ति के अधीन वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता नहीं होगी । 

3. नियुक्ति पश्चात् अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत 07 दिवस के भीतर शासकीय मेडिकल बोर्ड फिटनेस प्रमाण 

पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

4. विज्ञापन एवं अद्यतन जानकारी https://cgssa.in/sagesdurg/sagesdurg एवं जिले की वेबसाईट durg.gov.in से प्राप्त कर सकते है। किसी भी प्रकार की सूचना अन्य किसी माध्यम से पृथक से नही दी जायेगी । अभ्यर्थी उक्त वेबसाईट में प्रकाशित सूचनाओं का अवलोकन करेंगें । 

(कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला दुर्ग द्वारा अनुमोदित) 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Area